हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 मई 2020
studywithJ4U.blogspot.com पाठकों की सुविधा हेतु डेली करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी शीर्षक से प्रस्तुत कर रहा है. इस आटीकल मे हम 22 मई 2020 की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कभर करेंगे । 1. विमानन मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच किस तारीख से एक तिहाई घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की? उत्तर- 25 मई मंत्रालय ने कहा कि वह हवाई किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा निर्धारित करेगा और विमानन कंपनियों को कोविड-19 महामारी के दौर में इनका पालन करना होगा. उसने कहा कि शुरुआत वाले दिन (25 मई को) सीमित परिचालन (लगभग एक तिहाई) की अनुमति होगी. मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले हवाईअड्डे पहुंचना होगा और वेब चेक-इन करा चुके यात्रियों को ही टर्मिनल में प्रवेश दिया जाएगा. 2. अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस किस दिन मनाया जाता है? उत्तर- 21 मई संयुक्त राष्ट्र ने अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन में चाय के महत्व को देखते हुए 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया था. संयुक्त राष्ट्र ने...