हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 मई 2020
studywithJ4U.blogspot.com पाठकों की सुविधा हेतु डेली करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी शीर्षक से प्रस्तुत कर रहा है. इस आटीकल मे हम 18 मई 2020 की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कभर करेंगे । 1. अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है? उत्तर- 18 मई समाज में संग्रहालय की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है. इसे सबसे पहले साल 1983 में मनाया गया था. इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल मनाया जाने लगा. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को संग्रहालय और पुरातन चीजों की महत्ता के प्रति जागरूक करना है. इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद करती है. 2. हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कितने वर्ष पूरे हुए? उत्तर- चार वर्ष प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मई, 2016 में शुरू की गई थी. इस योजना ने इसके कार्यान्वयन के चार साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. इस योजना ने अब तक 8 करोड़ से अधिक परिवारों की मदद की है. इस योजना क...