हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 मई 2020
studywithJ4U.blogspot.com पाठकों की सुविधा हेतु डेली करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी शीर्षक से प्रस्तुत कर रहा है. इस आटीकल मे हम 19 मई 2020 की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कभर करेंगे । 1. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने “सुपर अर्थ” की खोज की है? उत्तर- न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने हाल ही में ‘सुपर अर्थ’ की खोज की है. इस ग्रह पर मानव जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियां मौजूद हैं. सुपर अर्थ उन चुनिन्दा ग्रहों में से एक है जो पृथ्वी के आकार और परिक्रमा दूरी के सामान हैं. नासा के अनुसार सुपर अर्थ जैसे ग्रहों का होना हमारी गैलेक्सी में आम हैं. इस तरह ग्रह हमारी पृथ्वी से दस गुना तक भारी हो सकते हैं. 2. हाल ही में बेंजामिन नेतन्याहू कितनी बार इजरायल के प्रधानमंत्री बनें? उत्तर- 5 बेंजामिन नेतन्याहू ने जुलाई 2019 में डेविड बेन गुरियन को पीछे छोड़ते हुए इजरायल के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि हासिल की थी. बेंजामिन नेतन्याहू 1996 में पहली बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने थे. सा...